Friday 14 June 2019

दुमका 14 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0696

मसलिया प्रखण्ड क्षेत्र के बास्कीडीह पंचायत अंतर्गत कुरुवा में मनरेगा के तहत कूप निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से मौत की खबर पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान एक मजदूर को जामताड़ा इलाज हेतु ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत मजदूर को इलाज हेतु धनबाद ले जाया जा रहा था। जिस दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। वहीं दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद घर पहुँचा दिया गया है। उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को शो कॉज नोटिस जारी किया है। वहीं निदेशक एनईपी विनय कुमार सिंकू को उक्त घटना के सम्पूर्ण जांच हेतु निदेश दिया है। खबर पर संज्ञान लेटे हुए उप विकास आयुक्त के निदेश पर प्रखंड स्तर की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मजदूर की मौत कुआं धसने से नहीं हुई है। कुआँ में कार्य करने के दौरान एक मजदूर का पांव फिसल गया। जिससे एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गए थे। फिसलने के उपरांत दूसरे मजदूर ने भी छलांग लगा दी। उप विकास आयुक्त ने बताया कि उक्त मजदूर को सरकार के प्रावधानों के तहत मुआवजा तथा अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment