Friday 21 June 2019

दुमका 21 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0735
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुमका के सरैयाहाट प्रखंड के सभी पंचायत एवं विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के अधिकारी मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा योग हमे निरोग बनाता है। योग हमें शरीर से ही नहीं बल्कि मस्तिष्क से भी निरोग रखता है। लोगों को अपने दिनचर्या में योग को अपनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील किया कि प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में थोड़ा सा वक्त निकालकर योग करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment