Friday 21 June 2019

दुमका 21 जून 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0737
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुमका के गोपीकांदर प्रखंड के सभी पंचायतों मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मियों ने योग किया। वहीं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में संबंधित पंचायत के मुखिया के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने योग किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा पहली बार योग कार्यक्रम का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। गाँव के लोग भी योग कर स्वस्थ रह सकते हैं। आज मोटापा एक बड़ी समस्या के रूप में लोगों के समक्ष है। योग इसे दूर करने में मदद करेगा। योग शादियों से भारतीय संस्कृति से जुड़ा है। आज पूरा विश्व योग को आत्मसात करने की दिशा में अग्रसर है।

No comments:

Post a Comment