Wednesday 9 March 2022

दिनांक- 8 मार्च 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0225

 दिनांक- 8 मार्च 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0225


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर आज जिला प्रशासन,दुमका एवं वर्ल्ड विजन द्वारा इंडोर स्टेडियम में नारी शक्ति के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अथिति जिला परिषद अध्यक्षा, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, नगर परिषद अध्यक्षा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


आज 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के बहुत से देशों में महिलाओं की उपलब्धि को सराहा जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जोयस बेसरा ने सबसे पहले सभी को बधाई देते हुए आने वाले कल को बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मनाया जा रहा। मुझे इस दिन का बेसबरी से इंतजार रहता है। आज के समय में सभी महिलाएं इस दिवस को लेकर जागरूक हुई है। महिलाएं बाल विवाह के प्रति जागरूक होकर सभी ने अपना आवाज उठाया जिसका फलाफल आज दिख रहा है। इससे संबंधित सती प्रथा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी चीजें के बारे में भी बताया कि यह समाज के लिए एक अभिसाप है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनको सम्मान है जिन्होंने इस दिवस को मानने का कार्य किया है। आज पुरुषो के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है महिलाए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। महिलाएं घर चलाती है, घर की महारानी होती है। आज के समय में समाज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित के साथ जागरूक कर रही है। लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय, हॉस्टल इत्यादि खोले जा रहे है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्त करने हेतु कई उदहारण से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के दिन ही विशेष नही है, हर दिन महिलाओं के लिए विशेष है, क्यूंकि महिला के बिना कोई दिन ही नहीं है। आज के समय में आपके परिवार से लेकर आपके समाज, आपके जिले, आपके राज्य, आपके देश में कोई ऐसा पल नही है जहां महिलाओं की सहभागिता न हो। महिलाएं सशक्त होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है l यह कार्यक्रम सिर्फ सांकेतिक नहीं है यह आभार प्रकट करने का तरीका है। महिलाए केवल पुरूषों के जीवन में बदलाव नहीं लाती है बल्कि वो दूसरे महिलाओं के जीवन में भी बदलाव लाती है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज संविधान में कई प्रावधान बनाए गए है। ऐसे प्रावधानों की कमी नही है जिसके तहत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं एवं पुरूषों के लिए समान अवसर प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। सबके लिए समान व्यवस्था प्रदान करने का प्रयास आज भी जारी है। देश में कई प्रावधान महिलाओं के सशक्तिकरण में उपयोगी है। हम सभी नागरिकों को अपने आस पास के महिलाओं के लिए समान व्यवस्था सृजित करने हेतु पहल करते रहने की आवश्यकता है। हम सभी के जीवन में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि सशक्त देश निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है।


कार्यक्रम के माध्यम से उप विकास आयुक्त ने कहा कि महिलाओं का स्तर समाज में ऊपर आया है। उन्हें इससे भी ज्यादा आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हमे संकल्प लेने की जरूरत है कि जो अधिकार महिलाओं को मिलना चाहिए वो हम दिला कर रहेंगे। आज भी कई जगह महिलाएं को खुली छूट नहीं मिलती है, आजादी नहीं मिलती है। फिर अपेक्षा की जाति है की महिलाए पुरुषों के बराबर का कार्य करे। इसके बावजूद भी महिलाएं ने बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल की है जो काबिले तारीफ है कोरोना के दौरान महिलाओं ने ही सबसे मेहनत का कार्य किया है। घर घर जाकर सभी को टीकाकरण से अच्छादित करने का कार्य किया गया है। सार्वजनिक स्थलों को महिलाओं के लिए उपर्युक्त बनाया जा सके इस विषय पर कार्य किया जायेगा। 



इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती श्वेता झा ने कहा कि आज महिलाएं हर दिशा में पर्चम लहरा रही है। कदम से कदम मिला कर चल रही है। आज भी कुछ महिलाएं कमजोर है, उन्हें सशक्त करना अब हमारी जिम्मेवारी है। आज हम निर्णय लेंगे कि सभी महिलाओं को शिक्षित बनाना है। यह संकल्प हमे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगी। शिक्षा का संपूर्ण लाभ लेना सभी का अधिकार। नारी शक्ति को मजबूत बनाना लक्ष्य। 


इस दौरान महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मातृत्व वंदना योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मत्स्य विपणन योजना, सीएमईजीपी योजना इत्यादि का वितरण किया गया तथा जिले में अच्छे कार्य कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

============================

कोरोना (COVID-19) आपातकालीन डायल नंबर: 

--------------------------------------------------

जिला कंट्रोल रूम - 06434-295042,9508250080, 9934414404

--------------------------------------------------

राष्ट्रीय कॉल सेंटर -1075









No comments:

Post a Comment