Saturday 1 December 2018


दुमका 01 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1111

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2018 की घोषणा की गई है। दुमका जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2018 में कुल 108 रिक्त पदों पर मतदान किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां की जा रही  है। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दुमका जिले के लिए राज्य-कर पदाधिकारी, देवघर अंचल सुनील कुमार चैधरी को त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2018 के सफल संचालन हेतु व्यय प्रेक्षक तथा विनोद कुमार चैधरी संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग ,रांची को सामान्य प्रेक्षक कार्य हेतु तत्कालिक प्रभाव से अगले आदेश तक नियुक्त किया गया हैै।




No comments:

Post a Comment