Tuesday 4 December 2018

दुमका 04 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1123

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रानेश्वर प्रखंड के बिलकांदी पंचायत के बांसबोना गांव में आयोजित जन चैपाल कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय ग्रामीणों के साथ भोजन की। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी, दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार भी उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री को अपने साथ भोजन करते देख लोगों के चेहरे पर खुषी देखने को मिल रही थी। स्थानीय महिला गुलाल हांसदा ने मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने के उपरांत कहा कि राज्य के मुखिया को अपने साथ भोजन करता देख हम सभी काफी खुष हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इतने सरल स्वभाव की जितनी भी प्रषंसा की जाय कम है। दूसरी स्थानीय महिला ने कहा कि पहली बार हम सभी इतने बड़े-बड़े लोगों के साथ भोजन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री, उपायुक्त के साथ भोजन करना मेरे लिए गर्व की बात है। हम सभी से भोजन के दौरान मुख्यमंत्री हम सभी के समस्याओं को जानने का प्रयास कर रहे थे। गोविंदपुर पंचायत के मुखिया ने कहा कि हम सभी ने कई मुख्यमंत्रियों को देखा है, पहली बार कोई मुख्यमंत्री ने हम सबके साथ ना सिर्फ भोजन किया बल्कि हम सभी के समस्याओं को जानने का प्रयास किया। 

No comments:

Post a Comment