Thursday 6 December 2018

दुमका 06 दिसम्बर 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 1129
नवनियुक्त राजस्व उपनिरीक्षक (राजस्व कर्मचारी)/अमीन का 1 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर समाहर्ता दुमका के न्यायालय कक्ष में आयोजित की गई। अंचल अधिकारी जामा, दुमका, रामगढ़ ,सरैयाहाट, मसलिया, ई डिस्टिक मैनेजर दुमका, डीपीएमयू दुमका ने नवनियुक्त राजस्व उपनिरीक्षक (राजस्व कर्मचारी)/ अमीन को कार्य क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के क्रम में नावनियुक्तों को खतियान से संबंधित, पंजी प्प् संधारण से संबंधित, जाति निवास आय एवं अन्य प्रमाण पत्र से संबंधित, ऑनलाइन लगान, म्यूटेशन एवं अन्य कार्य का प्रशिक्षण उक्त पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। 


No comments:

Post a Comment