Tuesday 20 August 2019

दिनांक-20 अगस्त 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1326

झारखंड की राज्यपाल महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने दिखाया लाइट एन्ड साउंड वाहन को हरी झंडी...

माननीया राज्यपाल महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी द्वार इंडोर स्टेडियम, दुमका के बाहर से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्षेत्रीय भाषा में प्रचार-प्रसार लाईट एंड साउंड युक्त चलंत वाहन के माध्यम से की जाएगी। इसमें नाटक का एक दल समर्पित रूप से रहेगा, जो जिला के सभी पंचायतो एवं गांवों में जा कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत करायेगी। मौक पर उपायुक्त राजेश्वरी बी, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। लाइट एंड साउंड युक्त चलंत वाहन से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनकी ही भाषा में प्राप्त होगी। इससे लोगों को मनोरंजन के साथ साथ योजनाओं की भी जानकारी मिल सकेगी। इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, कृषि आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत, एवं अन्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार किये जाएगें। इस चलंत वाहन की खास बात यह है कि दिन और शाम के साथ साथ लोगों को रात में भी लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।


No comments:

Post a Comment