Monday 26 August 2019

दिनांक-26 अगस्त 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1369

इलाहाबाद बैंक RSETI दुमका मे एनएलएम, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार , नई दिल्ली के अधिकारी सुमन शेखर सिंह के द्वारा RSETI के विभिन्न कार्यकलाप के बारे मे निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दोरान निर्देशक अनिल कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे। इसमे RSETI के फैकल्टि उत्पल लाहा RSETI के बारे सारे जानकारी प्रदान किया। सुमन सिंह ने निरीक्षण करने के दौरान उन्होने RSETI में चल रहे सिलाई- कटाई ( महिला वस्त्र निर्माण ) प्रशिक्षण के प्रतिभागियो से RSETI के सुविधा के बारे मे जानकारी प्राप्त किया तथा उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियो को भारत सरकार के द्वारा कोशल विकास का ट्रेनिंग प्रदान कर उसको रोजगार प्रदान कराना ही लक्ष्य है।
इस अवसर पर RSETI  के अभिषेक, मनोज तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment