Thursday 22 August 2019

दिनांक-21 अगस्त 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1343

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने अपने चार दिवसीय संथाल परगना प्रमंडल दौरे के क्रम में आज करमाटांड़, सुंदरपहाड़ी, गोड्डा स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके घर एवं उनकी शिक्षा के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने बच्चों को दक्ष बनने हेतु कहा।  उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का हमारे बच्चे लाभ उठाएं और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
राज्यपाल महोदया ने इस प्रशिक्षण केंद्र में कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों एवं ऑपरेशन थिएटर स्टाफ का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से उनकी गतिविधियों व प्रशिक्षण के संदर्भ में पृच्छा की। उन्होंने उनके रोजगार अथवा " कैंपस सेलेक्शन" के संदर्भ में भी उपायुक्त से जानकारी प्राप्त की। उक्त अवसर पर उपायुक्त,गोड्डा समेत जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment