Thursday 22 August 2019

दिनांक-22 अगस्त 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1346

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने चार दिवसीय संथाल परगना प्रमंडल दौरे के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पथरगामा, गोड्डा का भ्रमण किया। वहां उन्होंने अध्ययनरत बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके शिक्षा समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल महोदया ने उक्त अवसर पर विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया। राज्यपाल महोदया ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि मन लगाकर पढ़ें, स्वयं को किसी से कम न समझें। आपमें असीम प्रतिभा है, जरूरत है सही राह पर चलने की। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में समर्पित होकर पूर्ण परिश्रम करें।


No comments:

Post a Comment