Tuesday 20 August 2019

दिनांक-20 अगस्त 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1319

माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ऐसे में सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहना चाहिए। उन्होंने लोगों को नशापान से दूर रहने हेतु आह्वान किया। राज्यपाल महोदया आज अपने चार दिवसीय संथाल परगना प्रमंडल दौरे के क्रम में नयाडीह काठीकुंड स्थित कल्याण विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित अस्पताल का भ्रमण व निरीक्षण कर रही थी। उक्त अवसर पर माननीया मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी, उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी सहित दुमका जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
 राज्यपाल महोदया ने कहा कि यहां अधिकतर महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। वे घर में दूसरे सदस्यों का ध्यान रखते-रखते स्वयं का ध्यान रखना भूल जाती हैं। पुरुष भाई भी सिर में चक्कर आने से पीड़ित हैं। ऐसे में वे अपने आहार अथवा खान-पान का ध्यान रखें। गर्म पानी पियें। कुपोषण की समस्या भी इस क्षेत्र की एक गंभीर समस्या है। इसलिए महिलाओं की विशेष ध्यान देने की आवष्यक है।  ताकि बच्चा भी स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। यूं कहें कि बच्चे के जन्म से ही योजनाएं हैं। लोगों को उन योजनाओं के प्रति सजग व जागरूक रहना होगा ताकि वे इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। 
राज्यपाल महोदया ने उक्त अस्पताल के भ्रमण के क्रम में वहां मरीजों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से उनके रोग व उपचार के संबंध में पृच्छा की। अवलोकन के क्रम में यह भी अवगत कराया गया कि यहां 5 चिकित्सक हैं तथा महिला चिकित्सक भी हैं। 
इस अवसर पर माननीया मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी ने भी कहा कि यह अस्पताल कल्याण विभाग द्वारा एनजीओ माध्यम से संचालित है यहां रोगी के बेहतर उपचार हेतु प्रयास किया जा रहा है। जो भी समस्यायें हैं उनका जिला एवं विभाग स्तर पर समाधान कर लिया जायेगा। उन्होंने आस्वस्थ किया कि सभी मरीजों की सेवा समर्पण भाव से किया जायेगा। इससे यह अस्पताल निष्चित रूप से और विकसित होगा। 



No comments:

Post a Comment