Monday 1 August 2016

दुमका 01 अगस्त 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 446 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016
देवघर एवं वासुकिनाधाम

दूसरी सोमवारी को कांवरियों ने रचा इतिहास...
देवघर में दूसरी सोमवारी को 170345 कावरियों ने तथा वासुकिनाथधाम में 112670 कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण किया। 2016 के सावन माह की यह सबसे बड़ी भीड़ थी। देवघर मंे कांवरियों की कतार देर रात से बढ़ते हुए सिंघवा गांव को पार कर कुमैठा गांव को छू गई। वहीं वासुकिनाथधाम में अबतक की सबसे बड़ी कतार दर्षनीया टीकर से कुछ पहले तक पहुंच गई। देवघर और वासुकिनाथधाम में प्रषासन पुरी मुस्तैदी से कतार को नियमित करने में जुटा हुआ दिखाई दिया। बेहतार जलार्पण व्यवस्था और प्रषासनिक मुस्तैदी से दूसरा सोमवार सफलतापूर्वक पार हुआ। जैसी सुल्तानगंज से आधिकारिक जानकारी प्राप्त हुई थी उसी अनुरूप कांवरियों की संख्या देवघर और वासुकिनाथधाम में पहुंची। 
टीम पीआरडी सहित सम्पूर्ण प्रषासन को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुभकामनायें दी हैं। उम्मीद है कि देवघर के दीवानी अदालत और वासुकिनाथधाम के फौजदारी अदालत ने पूरे सावन ऐसे ही लाखों लाख कांवरिया उपस्थित हो जलार्पण करेंगे। देवघर और दुमका जिला एवं पुलिस प्रषासन, सम्पूर्ण झारखण्ड सरकार एवं विभिन्न सामाजिक सेवा समितियां कांवरियों की सेवा में तत्पर है।



No comments:

Post a Comment