Wednesday 3 August 2016

दुमका, 3 अगस्त 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 456 

स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु राष्ट्रगान दलों का चयन

पुलिस लाईन में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में 9 सदस्यीय राष्ट्रगान दल का चयन आज $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में किया गया। इसके अलावा आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए भी राष्ट्रगान दल का चयन किया गया। पुलिस लाईन में सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय एवं नेषनल हाई स्कूल की छात्रायें राष्ट्रगान गायेंगी। चयन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मसलिया, राजकीय मध्य विद्यालय हिजला, अजजा बालिका उच्च विद्यालय करहड़बील, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की इन्टर शाखा एवं माध्यमिक शाखा, सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका, $2 नेषनल उच्च विद्यालय दुमका, बाल भारती उच्च विद्यालय दुमका, राजकीय उच्च विद्यालय करहड़बील, एनईएलसी डाॅन बास्को दुमका, एवं लिटिल एन्जल दुमका से कुल 15 दलों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला षिक्षा अधीक्षक अरूण कुमार प्रभारी प्राचार्य बाल्मीकि सिंह, गौर कान्त झा, त्रिलोचन शर्मा, नवल किषोर झा, मधुश्री कुमारी, दिलीप कुमार तपस्वी के साथ-साथ विद्यालयों के षिक्षक षिक्षिकायें उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment