Sunday 14 August 2016

दुमका, 14 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 503 
सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय राष्ट्रीय ख्याति अर्जित करे...
- द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल झारखण्ड 
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण षिक्षा और आधारभूत संरचना के लिए जाना जाय। यह विष्वविद्यालय राष्ट्रीय ख्याति अर्जित करे। झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय के सुविधा केन्द्रों के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वे पूर्ण समर्पित भाव से इस क्षेत्र के युवाओं को उच्च षिक्षा में शिक्षित करने का कार्य करें। हमारे विद्यार्थियों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण षिक्षा सुलभ होनी चाहिये एवं शिक्षण संस्थानों में आधारभूत संरचनायें उपलब्ध हों। हमारे शिक्षकगण युवाओं को सही मार्गदर्शन कर उन्हें सफलता का मुकाम हासिल कराने हेतु सदैव प्रयासरत रहें। 
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान युग ‘ज्ञान आधारित समाज’ का युग है। समाज की उन्नति के लिए यह परम आवश्यक है कि हम ज्ञान को समाज में प्राथमिकता दें। इसमें हमारे शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यही ज्ञान के केन्द्र है। संताल परगना क्षेत्र में स्थापित इस विश्वविद्यालय से काफी आशाएँ हैं कि यह इस क्षेत्र में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा।
उन्होंने आज हमारे देश के युवा अपने ज्ञान एवं कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित कर पूरे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। मैं चाहती हूँ कि इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले युवा भी बड़ी संख्या में अपना नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित करें और ताकि आने वाले समय में संताल परगना क्षेत्र एक षिक्षण संस्थानों के केन्द्र के रूप में जाना जाय। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैष्वीकरण के इस दौर में आवश्यकतानुसार वोकेषनल पाठ्यक्रम की ओर ध्यान देना होगा। साथ ही रोजगार केन्द्रित पाठ्यक्रमों को भी बढ़ावा देना होगा ताकि विद्यार्थी आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दे सकें।
राज्यपाल ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के अमर वीर सेनानी सिदो एवं कान्हू के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय खास है क्योकि सिदो एवं कान्हू ने उपनिवेशवाद के विरूद्ध आंदोलन में अपनी प्राणों की आहुति दी थी जो कि इस क्षेत्र का देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के बीच व्यापक राष्ट्रीय चेतना एवं भावना विकसित करने का काम किया, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राज्यपाल ने इन वीर सपूतों को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी असीम श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। 
इसके पूर्व माननीय राज्यपाल ने सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय में सिदो कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण, परीक्षा विभाग आॅटो मिषन का उद्घाटन, आॅफिसर्स क्वाटर का उद्घाटन, 2 किलोमीटर पथ का उद्घाटन, यूजीसी गेस्ट हाउस का उद्घाटन तथा वृक्षा रोपण भी किया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। 
इस अवसर पर कुलपति पो0 कमर अहसन, प्रतिकुलपति डा0 सत्यनारायण मुण्डा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा जाॅयेस बेसरा, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, रजिस्ट्रार डा0 प्रसुन्न कुमार घोष, डाॅ0 बिनोद कुमार झा, सुजीत सोरन, डा0 शमषदुल्ला, डा0 नवीन कुमार सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, स्वतंत्र सिंह, संजीव कुमार सिंह, डा हनीफ, डा अजय सिन्हा, अंजुला मुर्मू, संजय सिन्हा, ललिता सिन्हा, काषीनाथ झा, शंभू प्रसाद सिंह, एनारयुस मरांडी, राजकुमार झा, अजय शुक्ला, सिदो कान्हु मुर्मू विष्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, प्रोफेसर एवं कर्मी गण उपस्थित थे। 







No comments:

Post a Comment