Wednesday 3 August 2016

दुमका, 2 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 452 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016 वासुकिनाथधाम

मंगलवार का दिन फौजदारी बाबा का रहा - 108617 कांवरियों ने किया जलार्पण
देवघर में दूसरी सोमवारी को उमड़ी भीड़ ने मंगलवार को वासुकिनाथ का रूख किया। लगातार जलार्पण के उपरांत 108617 कांवरियों ने फौजदारी बाबा पर जलार्पण किया। 40620 कांवरियों ने जलार्पण काउन्टर के माध्यम से जलार्पण किया। आज 6 जलार्पण काउन्टरों में दिनभर इतनी भीड़ रही कि मंदिर से षिवगंगा तक का पथ केसरियामय हो उठा था। सुबह 3ः30 से जलार्पण प्रारम्भ हो गया था।



No comments:

Post a Comment