Sunday 14 August 2016

दुमका, 14 अगस्त 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 505

झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें...
- द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल झारखण्ड सरकार
माननीय राज्यपाल झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू ने इन्डोर स्टेडियम में स्ववतंत्रता दिवस 2016 की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘‘वन्दे मातरम् सांस्कृतिक संध्या’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू ने समस्त झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। 
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पारम्परिक स्वागत गीत/नृत्य के साथ माननीय राज्यपाल का स्वागत $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, दुमका के छात्रओं के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजीव परिहस्त कला केन्द्र, देवघर के नृत्यांगनाओं के द्वारा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। डोना एवं ऋषिका ने देष रंगीला रंगीला गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। होली चाईल्ड विद्यालय, दुमका के द्वारा वन्दे मातरम !! याद रहे गांधी का पथ, संत जोसेफ उच्च विद्यालय, गुहियाजोरी के द्वारा सजीव प्रस्तुति लोक चेतना का राष्ट्रीय चेतना में पर्यवसन, एकलव्य आवासीय बालिका विद्यालय, काठीजोरिया के द्वारा बेटियां समेटेंगी आसमां को अपने आगोष में, झारखण्ड कला केन्द्र, दुमका के द्वारा देष नहीं ऐसा अन्यत्र है, नटराज कला केन्द्र, साहेबगंज के द्वारा मेरा नहीं तेरा नहीं...सुर बने हमारा, द हेराल्ड, दुमका के द्वारा मां भारती की अखंडता की रक्षा के लिए हम कुर्वान, लिटिल एन्जल स्कूल, दुमका के द्वारा विष्व शान्ति का संदेष, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, षिकारीपाड़ा के द्वारा जय हो का उद्घोष, सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका के द्वारा सर्वे भवन्ति सुखिनः, ़2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (इन्टर शाखा), दुमका के द्वारा अपनी माटी अपना देष, सेक्रेड हर्ट विद्यालय, दुमका के द्वारा वीरांगनाओं की हुंकार, डिनोवो स्कूल, दुमका के द्वारा पूर्वोत्तर की सात बहनों का सौन्दर्य कार्यक्रमों का प्रदर्षन किया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्र गान भी गाये गये। सांस्कृति क्रार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, समाज कल्याण मंत्री डा लोईस मरांडी, तमाम आलाधिकारी, नगर के गणमान्य अतिथिगण, षिक्षक/षिक्षिकायें, जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य साथ ही काफी संख्या में छात्र छात्रायें भी उपस्थित थे।  
















No comments:

Post a Comment