Saturday 13 August 2016

दुमका, 13 अगस्त 2016 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 499 
आज पुलिस लाईन मैदान दुमका में 15 अगस्त 2016 के अवसर पर होने वाले परेड का अन्तिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह ने पूर्वाभ्यास के दरम्यान परेड का निरीक्षण किया। पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने परेड में भाग लेने वाले प्लाटून को आवष्यक दिषा निर्देष दिये। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर भाग लेने वाले प्लाटून एसएसबी, आईआरबी, जैप-9, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, पाकुड़ एवं गोड्डा जिला बल, होमगार्ड दुमका, नेषनल उच्च विद्यालय, जिला स्कूल दुमका के बालक वर्ग के एनसीसी प्लाटून, सिदो कान्हु हाई स्कूल एवं $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका के बालिका वर्ग के एनसीसी प्लाटून, जिला मुख्यालय स्काउट दल, $2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका, अनुसूचित जनजातिय आवासिय बालिका उच्च विद्यालय कड़हरबिल दुमका एवं संत तेरेसा उच्च विद्यालय दुमका के गाईड के प्लाटून ने भाग लिया। सिरमुनियम बैण्ड हजारीबाग एवं अग्निषमन सेवा दुमका ने भी पूर्वाभ्यास में भाग लिया। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। परेड के फस्ट इन कमान्ड पुलिस उपाधीक्षक जामताड़ा जयदीप लकड़ा एवं सेकेण्ड इन कमान्ड सम्प्रति परिचारी दुमका जागेष्वर टोप्पो हैं। 
इस अवसर पर नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, मनोज घोष, कमला कान्त सिन्हा, विजय सोनी एवं राधेष्याम वर्मा उपस्थित थे।




No comments:

Post a Comment