Tuesday 2 August 2016

दुमका, 2 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 447 
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016 वासुकिनाथधाम


  • कांवरियों की सेवा ही षिव भक्ति है। - अनीता सिंह 
  • बोलबम के नाम से श्रद्धा के सैलाब को हम नमन करते हैं - जया सिन्हा 
  • कांवरियों की श्रद्धा में हमारी आस्था ही महत्वपूर्ण है - सीनू कुमार
  • कांवरियों की सेवा कर हम धन्य हो गये - अमिता रक्षित 

वासुकिनाथधाम में आज ‘‘वी’’ ‘‘अर्थात वीमेन एमपावटमेंट’’ संस्था ने कांवरियों की सेवा में अपना समय बिताया। ‘‘वी’’ की संरक्षिका अनीता सिंह ने ‘‘वी’’ की सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांवरियों की सेवा ही षिव भक्ति है। सावन महिलाओं का पवित्र माह है जो षिव निष्ठा को समर्पित होता है। इस अवसर पर जया सिन्हा ने कहा कि बोलबम के नाम से श्रद्धा के सैलाब को हम नमन करते हैं। सीनू कुमार ने कहा कि कांवरियों की श्रद्धा में हमारी आस्था ही महत्वपूर्ण है। नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा कि कांवरियों की कष्टकर यात्रा में हमारी सहभागिता से हम धन्य हो गये। कांवरियों ने कहा कि यह सेवा बाबा वासुकिनाथ की ही सेवा है। 
वासुकिनाथधाम में कांवरियांे की सेवा में जुटी ‘‘वी’’ संस्था की ओर संरक्षिकाओं में आयुक्त की धर्मपत्नी अनीता सिंह, उपायुक्त की धर्मपत्नी जया सिन्हा, पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी सीनू कुमार, ‘‘वी’’ की अध्यक्षा अमिता रक्षित तथा अन्य सदस्यों में सिंहासन कुमारी, किरण तिवारी, अन्नू, सुमीता सिंह, सुष्मिता सिंह, पूनम अग्रवाल, रीतु गुटगुटिया, सुजाता अधिकारी, छवि बागची, सरोज जी, नितू झा, कूणाल झा, राहुल कुमार, आलोक, राहुल, विकास आदि उपस्थित थे। 




No comments:

Post a Comment