Wednesday 3 August 2016

दुमका, 3 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 455
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016 वासुकिनाथधाम
 
बुधवार 03 अगस्त 2016 श्रावण शुक्ल प्रतिपदा राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2016 बाबाधाम और वासुकिनाथधाम में आज सुबह 4 बजे के पूर्व ही पुरोहित पूजा के बाद देवघर में अर्घा के माध्यम से तथा वासुकिनाथधाम में स्पर्श जलार्पण शुरू हो गया। देवघर में कांवरियों की कतार बी एड कालेज तक है, और यह कतार धीरे धीरे बढ़ रही है।
वासुकिनाथधाम में संस्कार मंडप से होते हुये शिवगंगा के किनारे तक बढ़ रही है। सभी प्वाइंट्स से होकर हमारी टीम पीआरडी ने बताया कि सभी स्थल पर ड्यूटी पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी,  दण्डाधिकारी,  सूचना सहायता शिविर और स्वास्थ्य शिविर पर कर्मी सुबह से मुस्तैद हैं।
बिछड़ों को हम मिलाते है 
मालदा की रहने वाली लखी मंडल बाबाधाम में जलार्पण के बाद अपने पति से बिछुड़ गयी थी। 2 दिन लगातार अपने पति को ढूंढने के बाद निराश हो कर सूचना सहायता कर्मी को उन्होंने अपना दुखड़ा सुनाया। सूचना सहायता कर्मी द्वार पूरी कहानी सुनने के बाद उप निदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा को जानकरी दी गयी। उप निदेशक जनसम्पर्क ने तुरंत सहायता राशि प्रदान कर उन्हें विदा किया। लखी मंडल ने जिला प्रशासन सूचना जनसम्पर्क को खूब बड़ाई की।



No comments:

Post a Comment