Wednesday 10 August 2016

दुमका, 10 अगस्त 2016
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 489 

लम्बित वादों को शीघ्र समाप्त करें...
- बालेष्वर सिंह आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, दुमका 
संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त बालेष्वर सिंह ने संताल परगना प्रमण्डल के सभी अनुमंडलाधिकारियों को निदेष दिया कि अपने न्यायालयों में सभी लम्बित वादों को तय समय सीमा के अन्दर निपटायें। इस सम्बन्ध में आवष्यकता पड़े तो कैम्प न्यायालय लगायें एवं लम्बित रिपोर्ट प्राप्त कर यथाषीघ्र उसका निष्पादन करें। समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई कि गोड्डा के महागामा अनुमंडल में 471 मामले, पाकुड़ अनुमंडल में 2458, राजमहल अनुमंडल 377, जामताड़ा अनुमंडल में 1591, साहेबगंज अनुमंडल में 1048 गोड्डा अनुमंडल में 1362 तथा दुमका अनुमंडल में 2000 से अधिक मामले लम्बित हैं। समीक्षा के क्रम में बन्दोबस्ती उच्छेदीकरण, प्रधान बहाली, प्रधान बर्खास्तगी, राजस्व विविध, मकाल भाड़ा, निर्धारण, धारा 107, धारा 133, धारा 144, धारा 145, नीलाम पत्र एवं निर्वाचन सम्बन्धित लम्बित वादों की भी अनुमंडलवार समीक्षा की गई। 
बैठक में आयुक्त संताल परगना प्रमंडल बालेष्वर सिंह के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी दुमका जिषान कमर, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज मृत्युंजय कुमार बरणवाल, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल चिन्टु दोबाईबुरू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा सौरव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ अरविन्द कुमार लाल उपस्थित थे। 



No comments:

Post a Comment