Wednesday 4 April 2018

दुमका 04 अप्रैल 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 166 

  • नगर पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम कोषांग ने कसी कमर...
  • मतदान तथा प्रशिक्षण हेतु पर्याप्त मात्रा में ईवीएम उपलब्ध...


दुमका नगर पर्षद तथा वासुकिनाथ नगर पंचायत आम निर्वाचन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य का निर्वाचन इस बार ईवीएम के माध्यम से होगा। दुमका जिला का ईवीएम कोषांग ईवीएम के माध्यम से सफलतापूर्वक इस चुनाव को संपन्न करने हेतु ईवीएम की समस्त तैयारियां पूरी कर ली है। विदित हो कि मतदान तथा प्रशिक्षण हेतु आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल एवं बैलेट यूनिट का आकलन कर उसकी आपूर्ति सुनिश्चित कराने की समस्त जिम्मेदारी ईवीएम कोषांग की ही होती है। साथ ही मतगणना के पश्चात सभी ईवीएम मशीन को सुरक्षित वज्रगृह तक वापस लाने की जिम्मेदारी भी ईवीएम कोषांग की ही होती है।
16 अप्रैल को दुमका नगर पर्षद तथा वासुकिनाथ नगर पंचायत के कुल 57 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए 171 ईवीएम की आवश्यकता होगी। इसके अलावा 45 ईवीएम मशीन सुरक्षित रखे जाने की संभावना है। इसप्रकार कुल 216 ईवीएम मशीन उपयोग में लाये जाने की संभावना है। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु 06 ईवीएम उपयोग में लाया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार जिला ईवीएम कोषांग के पास पर्याप्त मात्रा में चालू हालत में ईवीएम मशीन उपलब्ध है। जिला में पूर्व से ही 209 कंट्रोल यूनिट सही हालत में है। इसके अलावा 40 कंट्रोल यूनिट गोड्डा जिले से भी मंगवाया गया है। बताते चलें कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 3 कंट्रोल यूनिट तथा तीन बैलेट यूनिट होंगे, जिसमें एक अध्यक्ष पद के लिए, एक उपाध्यक्ष पद के लिए तथा एक वार्ड सदस्य के लिए चिन्हित होगा। वार्ड सदस्य के मतदान हेतु ईवीएम मशीन पर सफेद रंग का जबकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान हेतु क्रमशः गुलाबी तथा हरा रंग का टैग लगा होगा। उपाध्यक्ष पद हेतु मतदान के लिए आवश्यक ईवीएम का चयन रेंडमाइजेशन द्वारा 05 एवं 06 अप्रैल को सूचना विज्ञान केन्द्र दुमका में किया जायेगा ।
कोषांग से संबंधित समस्त जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु ईवीएम कोषांग के वरीय पदाधिकारी निदेशक डीआरडीए दुमका दिलेश्वर महतो तथा प्रभारी पदाधिकारी क्रमशः सहायक निबंधक सहयोग समिति दुमका एस.पी. सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी दुमका रामकेश्वर प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए दुमका कौशिक कुमार सिंह हैं। तकनीकी सहायक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंता योगेन्द्र कुमार शर्मा तथा सुरेंद्र पाल सिंह हैं। इनकी सहायता के लिए उमेश कुमार सिंह, देवाशीष साहा, दिव्येन्दु दास, महेश लाल दास, सुमित कुमार ठाकुर, मोहम्मद नसीम तथा उम्मीदवार प्यून निशिकांत झा, मान कुमार मांझी, सनत मंडल तथा हितेश कुमार मंडल पूरी तरह तत्पर हैं।



No comments:

Post a Comment