Sunday 8 April 2018

दुमका 08 अप्रैल 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 180 
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निदेषानुसार और झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा ‘‘जनजातीय व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा सषक्तिकरण षिविर-सह- जनता दरबार’’ जामा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष ओमप्रकाष सिंह ने षिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को षिक्षा के प्रति जागरूक किया जाय और इसके फायदे से अवगत कराया गया। अषिक्षा और अज्ञानता ही पिछड़ेपन का मुख्य कारण है। उन्होंने नषा से दूर रहने का आग्रह किया। नषा के दुष्प्रभाव एवं इससे होने वाली परेषानियों पर प्रकाष डाला। 
अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि पंचायती राज से संबंधित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायत सचिवालय से ही होना है। प्रत्येक गुरूवार को पंचायत दिवस पंचायत भवन में मनाया जायेगा। 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। इस हेतु निर्धारित राषि सीधे लाभुक के खाते में जायेगा। बिचैलियों की कोई गुनजाईष नहीं। उन्होंने कहा कि मनरेगा अन्तर्गत डिमांड पर रोजगार देना है। नहीं देने की स्थिति में पंचायत सचिव और रोजगार सेवक पर आवष्यक कार्रवाई की जाएगी।  
‘‘जनजातीय व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा सषक्तिकरण षिविर-सह- जनता दरबार’’ का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकार दुमका द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 लाभुकों के बीच वनाधिकार पट्टा का वितरण किया गया। 8 लाभुकों को पेंषन स्वीकृति पत्र दिया गया। 8 लाभुकों को उज्जवला योजना का लाभ, 10 को दिव्यांग उपकरण तथा 5 को जाॅब कार्ड के साथ साथ विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ लाभुकों के बीच वितरित किया गया। 
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकार दुमका ओमप्रकाष सिंह, उप विकास आयुक्त शषिरंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राकेष कुमार, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। 




No comments:

Post a Comment