Saturday 7 April 2018

दुमका 07 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 177 
माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड श्री रघुवर दास द्वारा ‘आदिवासी विकास समिति/ग्राम विकास समिति’ के गठन अभियान का षुभारंभ जामा प्रखंड के भैरवपूर पंचायत के आदर्ष ग्राम थानदार डुमरिया के ग्राम चैपाल में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके गांव का विकास आपको खुद करना होगा। सिर्फ सरकार के सोचने से कुछ नहीं हो सकता है। जन भागीदारी से ही विकास संभव है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की महिलायें बहुत मेहनती हैं उन्हें आत्म निर्भर बनाने की जरूरत है। महिलाओं को सषक्त कर ही समाज राज्य और देष को मजबूत किया जा सकता है। सरकार द्वारा गांव को समृद्ध बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव और यहां के लोग अगर आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे तो राज्य के विकास को गति मिलेगी। आप सभी गांव के विकास में अपनी भागिदारी सुनिष्चित करें। 
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास द्वारा गामीणों के समर्थन से आदिवासी विकास समिति का गठन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने समिति के कार्य को विस्तृत रूप से ग्रामीणों को बताया। 
उन्होंने कहा कि षिक्षा सभी समस्याओं का हल है। षिक्षित समाज, षिक्षित गांव की अपनी एक अलग पहचान होती है। अपने बच्चों को स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र जरूर भेजें। बेटा बेटी में फर्क ना करें। सरकार बेटियों को पढ़ाने के लिए योजनायें भी चला रही है। 
उन्होंने कहा कि आप सभी आज संकल्प लें कि अपने गांव को नषामुक्त गांव बनायेंगे। 



No comments:

Post a Comment