Thursday 26 April 2018

दुमका 26 अप्रैल 2018 
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 238 
दुमका के उपायुक्त मुकेष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक ने उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष दिया गया कि जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कार्य को पूरा करें। शौचालय निर्माण में अगर किसी प्रकार को कोताही  बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड को सात दिनों के भीतर शौचालय निर्माण में 80 प्रतिषत का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना होगा। इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लाॅक कोडिनेटर, जेई के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि अगर 80 प्रतिषत का लक्ष्य पूरा नहीं किया किया गया तो ब्लाॅक कोडिनेटर तथा जेई को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, ब्लाॅक कोडिनेटर तथा जेई आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। निष्चित रूप से कार्य में तेजी आयेगी। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष दिया कि अगर कोई मुखिया विकास कार्यों में पैसा खर्च नहीं कर रहा हो तो उनकी वित्तीय शक्ति को छीन लिया जाय तथा उप मुख्यिा को वित्तीय शक्ति प्रदान किया जाय। 
उन्होंने कहा कि ओडिएफ होने वाले प्रखंड में गौरव यात्रा निकालने का कार्य करें। स्थानिय मुखिया को सम्मानित करंे। 15 मई को दुमका जिला को बेस लाईन से ओडिएफ घोषित किया जायेगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि विष्वसनियता से समझौता न करें आपका कार्य लोगों को दिखाई दे। अगले सात दिनों तक जिले को ओडिएफ करने के लिए आप सभी कार्य करें। किसी भी प्रकार की परेषानी अगर आपकों महसूस होती हो तो इसकी सूचना जिला प्रषासन को दें। 
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शषिरंजन ने कहा कि  दुमका जिला को कालाजार मुक्त करने का लक्ष्य आप सभी के सहयोग से ही पूरा होगा। आप सभी अपने स्तर से अधिकारियों के साथ बैठक कर इस गम्भीर समस्या से निदान हेतु चर्चा करें। उन्होंने कहा कि फलेरिया उन्मुलन पर भी आप सभी युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेष दिया कि मनरेगा अंतर्गत योजनाओं को ग्रामीणों को जरूरत के हिसाब से उपलब्ध करायें। इस दौरान उन्होंने अन्य सभी विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 से 20 मई तक में 23287 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे हर हाल में पूरा करें। बैठक में उपायुक्त मुकेष कुमार के साथ उप विकास आयुक्त शषिरंजन एवं सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जेई, प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment