Wednesday 25 April 2018

दुमका 25 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 232 
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन दुमका एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी दुमका द्वारा संयुक्त रुप से मलेरिया बीमारी की जागरूकता हेतु सहिया रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली दुमका शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सिविल सर्जन दुमका के कार्यालय में सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। रैली में मलेरिया की रोकथाम से संबंधित स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी गई। इसके पश्चात सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक मलेरिया जागरूकता सभा का आयोजन किया गया तथा वहां उपस्थित सहिया सहिया साथी एवं बीटीटी को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूकता हेतु जानकारी दी गई। 3 सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम निर्मला किस्कू, द्वितीय मोती देवी, तृतीय अहिल्या मंडल शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment