Friday 13 April 2018

दुमका 13 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 199 
दुमका नगर निकाय में मतदान के लिए तैयार हुआ इवीएम
सामान्य प्रेक्षक दुमका नगर निकाय चुनाव, अवध नारायण प्रसाद की निगरानी में दुमका नगर निकाय के लिए 16 अप्रैल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 39 मतदान केन्द्र पर  होने वाले मतदान के लिए इवीएम के कंट्रोल तथा बैलेट यूनिट को तैयार कर लिया गया है। मालूम हो कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य पद के निर्वाचन हेतु अलग-अलग कंट्रोल तथा बैलेट यूनिट रहेंगे। इसकी पहचान हेतु अध्यक्ष पद के लिए गुलाबी, उपाध्यक्ष पद के लिए हरा तथा वार्ड सदस्य पद के लिए सफेद रंग के टैग का उपयोग किया गया है। प्रेक्षक ने सभी ईवीएम की तैयारी का बारीकी से जांच किया।
अवसर पर दुमका नगर निकाय के सामान्य प्रेक्षक अवध नारायण प्रसाद, दुमका नगर पर्षद अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी आइ.टी.डी.ए. परियोजना निदेशक शिशिर कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी एन.पी.ए. के निदेशक विनय कुमार सिंकू, निर्वाची पदाधिकारी वार्ड सदस्य पद प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका, काठीकुंड, मसलिया, रामगढ़ एवं अंचलाधिकारी जामा, विभिन्न पदों हेतु निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता, ईवीएम कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सहायक निबंधक कॉपरेटिव सूर्य प्रताप सिंह, डीआरडीए के कौशिक कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रामकेश्वर प्रसाद, तकनीकी सहायक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment