Friday 6 April 2018

दुमका 06 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 172 
■ प्रेक्षकों के निगरानी में मतदानकर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन...
■ रेंडमाइजेशन के द्वारा गठित हुआ मतदान दल...

चुनाव कार्य न सिर्फ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होना चाहिए बल्कि उसे निष्पक्ष और पारदर्शी दिखना भी चाहिए। अर्थात किसी एक मतदान दल में कौन-कौन मतदान पदाधिकारी सम्मिलित होंगे यह पूर्व से तय नहीं होता बल्कि रेंडमाइजेशन के माध्यम से इसका निर्धारण होता है। माननीय प्रेक्षक अवध नारायण प्रसाद तथा विद्यानंद शर्मा पंकज की उपस्थिति में इसी उद्देश्य से दुमका के जिला सूचना विज्ञान केंद्र में मतदान कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। इस रेंडमाइजेशन द्वारा मतदान पार्टी का गठन किया गया। अर्थात एक मतदान दल के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा तृतीय मतदान पदाधिकारी का निर्धारण किया गया। दुमका नगर पर्षद क्षेत्र हेतु मतदान के लिए 39 तथा सुरक्षित 4 कुल 43 मतदान दल का गठन किया गया जबकि वासुकिनाथ नगर निकाय क्षेत्र  में मतदान हेतु 18 तथा सुरक्षित 02 कुल 20 मतदान दल का गठन किया गया। इसप्रकार दुमका जिले के अन्तर्गत होने वाले नगर निकाय चुनाव हेतु कुल 63 मतदान दल रेंडमाइजेशन द्वारा निर्धारित किये गये। विदित हो कि 2018 के नगरपालिका चुनाव के अंतर्गत एक मतदान दल में 7 मतदान पदाधिकारी शामिल होंगे, जिसमें एक पीठासीन पदाधिकारी, एक प्रथम मतदान पदाधिकारी, चार द्वितीय मतदान पदाधिकारी तथा एक तृतीय मतदान पदाधिकारी होंगे।
 अवसर पर दुमका एवं वासुकिनाथ नगर निकाय के सामान्य प्रेक्षक क्रमशः अवध नारायण प्रसाद तथा विद्यानंद शर्मा पंकज, सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन,कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी विनय कुमार सिंकू, प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment