Tuesday 24 April 2018

दुमका 24 अप्रैल 2018
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 230 
मयूराक्षी सिल्क से आधा लाख परिवार को जोड़ने का लक्ष्य...
- मुकेष कुमार उपायुक्त, दुमका
उपायुक्त मुकेष कुमार ने आवासीय कार्यालय में कहा कि मयूराक्षी सिल्क बहुत सारे उत्पाद जल्द बाजार में उपलब्ध होगा। जिला प्रषासन इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। सीएसबी (सेन्ट्रल सिल्क बोर्ड) ने दुमका में बनने वाले मयूराक्षी सिल्क की गुणवत्ता एवं शुद्धता का सर्टिफिकेषन कर दिया है। उन्होंने कहा कि मयूराक्षी सिल्क के हर उत्पाद पर शत प्रतिषत शुद्धता का टैग उपलब्ध होगा। ताकि ग्राहकों का विष्वास मयूराक्षी सिल्क पर बना रहे। इससे मयूराक्षी सिल्क की ब्राण्ड वेल्यू बढ़ेगी। साथ ही तसर के उत्पादन करने वाले किसानों को भी एक अच्छा आय मिलेगा जिससे उनके जीवन स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा। 
उन्होंने कहा कि भविष्य में एक करोड़ तसर कोकून के भंडारन का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 50 लाख तसर कोकून का भंडारन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और 25000 परिवारों को तसर कोकून की प्रक्रिया जैसे धागा बनाना, पेंटिंग, आदि में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में लगभग 27000 परिवार इस कार्य से जुड़े हुए हैं। आधा लाख परिवार मयूराक्षी सिल्क को एक नई ऊँचाई में पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मयूराक्षी क्लब बनाया जायेगा। इस क्लब से मयूराक्षी में रूची रखने वाली महिलाओं को जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द धागा निकालने के लिए 150 अटल मषीन केन्द्र सरकार से दुमका जिला को प्राप्त होने जा रहा है साथ ही जिला प्रषासन 50 अटल मषीन क्रय करेगी जिससे मयूराक्षी सिल्क का कार्य और भी तेजी से किया जा सकेगा।
इस अवसर पर अग्र परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार के साथ विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।  
  

No comments:

Post a Comment