Monday 18 March 2019

दुमका 18 मार्च 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0301

इंडोर स्टेडियम दुमका में होगा ‘‘रंगोली प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन...

स्वीप कार्यक्रम के तहत लोक सभा चुनाव 2019 के लिए मतदाता जगरुकता हेतु 19 मार्च 2019 को इंडोर स्टेडियम दुमका में ‘‘रंगोली प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में स्थानीय महिला/पुरुष/नवयुवक/नवयुवतियां भाग ले सकती है। इस रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य उद्ेष्य प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरुक तथा मतदान प्रतिषत में वृद्धि करना है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती इस कार्यक्रम के वरीय प्रभारी रहेंगी। ज्ञात हो कि लोक सभा चुनाव 2019 के दौरान 7 चरणों में पूरे देष में मतदान किया जाना है। दुमका में अंतिम चरण में मतदाता मतदान कर सकेगें। जिला प्रषासन दुमका द्वारा मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक करने के उद्ेष्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। दम दिखाओं दुमका, चलों मतदान करें, चलों देष बदलें जैसे और भी कई अभियान के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment