Saturday 23 March 2019

दुमका 24 मार्च 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0327

स्वीप कोषांग के द्वारा चलाया जायेगा ‘‘चलो मतदान केन्द्र 2.0‘‘ एवं ‘‘सेल्फी विथ पोलिंग स्टेषन‘‘ अभियान...

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दुमका जिला में 19 मई को मतदान किया जाना है। चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। दुमका जिले में सभी 10 प्रखंडों में कुल 1157 मतदान केन्द्र बनाये गये है। स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों में मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। 
इस क्रम में 25 मार्च 2019 को सभी मतदान केन्द्रों पर स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘‘चलो मतदान केन्द्र 2.0‘‘ एवं ‘‘सेल्फी विथ पोलिंग स्टेषन‘‘ अभियान चलाया जायेगा। ‘‘चलो मतदान केन्द्र 2.0‘‘ एवं ‘‘सेल्फी विथ पोलिंग स्टेषन‘‘ अभियान के तहत मतदान केन्द्रों का सत्यापन किया जायेगा। सेल्फी विथ पोलिंग स्टेषन के तहत कोई भी व्यक्ति अपने मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान केन्द्र के साथ सेल्फी लेकर अपने नाम, पता, मतदान केन्द्र का नाम एवं प्रखंड के साथ स्वीप कोषांग को भेज सकता है। स्वीप कोषांग उक्त तस्वीर को अपने सोषल मीडिया यथा वाह्टसएप्पा, फेसबुक, ट्वीटर आदि पर आॅपलोड करेगा। 
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई जायेगी। चुनाव विषय पर क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। ‘‘चलो मतदान केन्द्र 2.0‘‘ एवं ‘‘सेल्फी विथ पोलिंग स्टेषन‘‘ के तहत पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों से भी यह जानने का प्रयास किया जायेगा कि पंचायत तथा ग्राम के सभी व्यक्ति जो 18 वर्ष या उसे अधिक उम्र के हैं उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुका है अथवा नही। वैसे लोग जो 18 वर्ष या उसे अधिक उम्र के हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होगा वैसे लोगों के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु अग्रतर कार्रवाई की भी जायेगी।

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment