Friday 29 March 2019

दुमका 29 मार्च 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 0358

उपायुक्त ने किया ‘‘हैलो इलेक्शन‘‘ बुलेटिन की लाॅचिंग...

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा ‘‘हैलो इलेक्शन‘‘ बुलेटिन की लाॅचिंग की गई। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जन-जन तक मतदान हेतु जागरुक करना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मतदान की शक्ति को जानने की जरुरत है। उन्होंने लोगो से अपील किया कि आप सभी मतदान केन्द्र पहुंचकर इस महात्यौहार में अपनी भागीदारी सुनिष्चित करें। देश का सबसे बड़ा निर्णय आपके हाथ में होता है। एक वोट के महत्व को समझने की जरुरत है। हर व्यक्ति की भूमिका इस महात्यौहार में महत्वपूर्ण है। मतदान का अधिकार हमें मिला है। हमे अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये। घर से निकलर मतदान केन्द्र अवश्य जायें। मतदान अवश्य करें। आपका थोड़ा सा वक्त इस राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। आप देश को चलाने वाले का चयन करते हैं। जैसे हम अपने दैनिक जीवन से जुड़ी हर छोटी-छोटी चीजों का चयन करते हैं ठीक उसी तरह हमे देश के प्रतिनिधि के चयन में अपनी भागीदारी दिखाने की जरुरत है। उपायुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि युवा जागरुक होकर अपने आस-पास के लोगों को जागरुक करने का कार्य करें। वोट की चोट से लोकतंत्र को मजबूत करें, देश को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जो लोग नितियों का निर्धारण करते है, मतदान के माध्यम से आप उनका निर्धारण करेंगे। वोट का अधिकार हमें बहुत ही मुश्किल से मिला है इसे खोये नहीं। मुझे उम्मीद है इस लोकसभा चुनाव में दुमका अपना दम दिखायेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने ‘‘कोड फाॅर वोट‘‘, ‘‘हैलो इलेक्शन‘‘ बुलेटिन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान वोटर आॅफ द डे के तहत दो मतदाताओं को टी-शर्ट उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर प्रशिक्षु आईएएस शशि प्रकाश सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, स्वीप कोषांग के अधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं युवा उपस्थित थे।

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...





No comments:

Post a Comment