Monday 18 March 2019

दुमका 18 मार्च 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 0307

भयमुक्त होकर मतदान करें...

- मुकेश कुमार, उपायुक्त, दुमका
लोक सभा चुनाव 2019 के दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देष्य से कई अभियान चलाये जा रहे हैं। दम दिखाओ दुमका अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उक्त बाते दुमका उपायुक्त मुकेष कुमार ने कही। समाहरणालय परिसर में सेल्फी प्वाईंट बनाया गया है। इसी क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रखंड स्तर पर भी आयोजित की जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि कई बार लोग हस्ताक्षर करने तो आते हैं लेकिन वोट करने नहीं जाते। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वोट करने अवश्य जाएं। भले ही आप हस्ताक्षर अभियान में जुड़ कर हस्ताक्षर ना करें। 
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जो आपको अधिकार मिला है उसका उपयोग अवश्य करें। भयमुक्त होकर मतदान करें। मुझे विश्वास है आप सभी मतदान करने अपने मतदान केंद्र अवश्य जाएंगे। जिनका वोटर कार्ड अभी नहीं बना है। वह अवश्य बना ले वोटर कार्ड बनाने का कार्य अब भी जारी है। 

‘‘दम दिखाओ दुमका‘‘
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...

No comments:

Post a Comment