Thursday 28 March 2019

दुमका 28 मार्च 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 0351

स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए कार्य करने की जरूरत है। लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। सभी अपने घर से निकल कर मतदान केंद्र पहुंचे, इस उद्देश्य के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में अभियान चलाए जा रहे हैं और आगे भी कई नये अभियान चलाए जाएंगे। कई आकर्षक खेलों का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘हैलो इलेक्शन‘‘ बुलेटिन का प्रकाशन किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन स्वीप कार्यक्रम के तहत होने वाले गतिविधि को प्रकाशित किया जाएगा। बुलेेटिन में स्थानीय भाषा मेें भी आर्टिकल, कविता प्रकाषित किया जायेगा। दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों में स्वीप कार्यक्रम के तहत फुटबाॅल मैच का आयोजन किया जायेगा साथ ही जिला के बाजार वाले क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर जागरुकता अभियान रोड शो के माध्यम से चलाया जायेगा। इस दौरान उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण निदेष दिये।
बैठक में सभी स्वीप कोषांग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

"दम दिखाओ दुमका"
चलो मतदान करें...चलो देश बदलें...


No comments:

Post a Comment