Monday 22 July 2019

दिनांक-23 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-1041
उप विकास आयुक्त ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण...

तनाव मुक्त रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें...

                                                                   -वरुण रंजन,उप विकास आयुक्त

श्रावणी मेला के 7 वें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ प्रशिक्षु आईएएस दुमका भी थे।
उप विकास आयुक्त ने रुट लाइन में प्रतिनियुक्त अधिकारियों से कहा कि तनाव मुक्त रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें।श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखे। कई बार श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के मार्ग की जानकारी नहीं होती ,श्रद्धालुओं से बात करें, उन्हें हर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराए।

उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं को जलार्पण काउंटर की जानकारी दें। कई बार श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य बिगड़ जाती है और वे अधिक दे कतार में नहीं रह सकते वैसे श्रद्धालुओं को जलार्पण काउंटर से जलार्पण करने की सलाह दें।

उप विकास आयुक्त ने जलार्पण काउंटर का किया निरीक्षण...

उप विकास आयुक्त ने जलार्पण काउंटर का भी निरीक्षण किया एवं श्रद्धालुओं से बात चीत की।उन्होंने जलार्पण काउंटर पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों से कहा कि जलार्पण काउंटर पर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलार्पण करें इसे सुनिश्चित किया जाय। समय समय पर जलार्पण काउंटर के सीढ़ियों की साफ सफाई की जाय।

उप विकास आयुक्त ने श्रद्धालुओं से की बात...

मेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने श्रद्धालुओं से बात चीत की एवं उनसे हाल चाल पूछा।श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें जलार्पण करने में किसी प्रकार की कोई कठनाई नहीं हुई।सुरक्षा बल एवं मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी लोग काफी अच्छे हैं।




No comments:

Post a Comment