Saturday 23 November 2019

दिनांक-22 नवंबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-2076

जिला समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों ने सी विजील एप डाउनलोड किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने कहा कि सी विजील एप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत कोई भी व्यक्ति कर सकता है।इस एप का उपयोग करना बहुत ही आसान है।उन्होंने अपने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों को सी विजिल एप का उपयोग करने को कहा तथा इस एप की उपयोगिता का प्रचार प्रसार अपने स्तर से करने को कहा। दुमका जिला में अबतक 1953 लोगों ने सी विजिल एप डाउनलोड किया।

No comments:

Post a Comment