Saturday 23 November 2019

दिनांक-20 नवंबर 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-2059

जामा प्रखंड में महिलाओं ने घर-घर घंटी बजा कर मतदान के लिए कर रहे जागरूक 
महिलाओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता द्वारा मतदान करना जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों की महिला पर्वेक्षिका,सेविका – सहायिका आदि ने महिलाओं को मतदान के महत्व के संबंध में जागरूक किया। 
सभी लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। जामा प्रखंड में महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने व दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई।
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन जिले में कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।महिला मतदाता अपने घरों से वोट करने हेतु अवश्य निकले,स्वीप कार्यक्रम का यह भी एक उद्देश्य है।


No comments:

Post a Comment