Friday 22 November 2019

दिनांक-15 नवंबर 2019

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने माल्यार्पण किया।इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद, सिदो कान्हू, महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। उनके साथ जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों ने भी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन राज्यवासियों के लिए खुशी का दिन है। झारखंड दिन प्रतिदिन विकास की एक नई लकीर खींच रहा है। हम सबको महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment