Monday 27 April 2020

दिनांक- 27 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-370

असहाय,गरीब,दिव्यांग एवं जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर भोजन कराएं...उपायुक्त राजेश्वरी बी
उपायुक्त राजेश्वरी बी ने मसलिया प्रखंड में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि दीदियों द्वारा प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। खाने में लोगों को गुणवत्तापूर्ण पोष्टिक आहार दिया जा रहा है। उपायुक्त ने खा रहे लोगों से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सभी खाने से संतुष्ट नजर आए। उपायुक्त ने दीदियों को निदेश दिया कि असहाय, दिव्यांग एवं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनको प्राथमिकता के तौर पर खाना खिलाएं। 
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री दीदी किचन की दीदियों को राशन उपलब्ध कराया गया है। सिविल सोसायटी द्वारा असहाय लोगों के मदद हेतु चावल, दाल, बिस्किट एवं चूड़ा उपलब्ध कराया गया है। सभी वितरण की प्रक्रिया में है। जल्द ही सभी मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र में पहुंच जाएगा। साथ ही साथ सरकार द्वारा भी इन्हें राशन उपलब्ध कराया गया है। अगर किसी प्रकार की समस्या होती है तो मदद के लिए बीडीओ एवं सीओ को संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि सक्षम लोग दीदी किचन में भोजन ना करें। असहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के लिए दीदी किचन की व्यवस्था की गई है। सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन संचालित है। अधिक जनसंख्या वाले पंचायत में एक से अधिक दीदी किचन संचालित किया जा रहा है। सभी मुख्यमंत्री दीदी किचन पर जिला प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है। हमारा प्रयास है कि सभी मुख्यमंत्री दीदी किचन पूरी तत्परता से कार्य करें।







No comments:

Post a Comment