Wednesday 8 April 2020

दिनांक- 08 अप्रैल 2020
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-315

जेसुइट ऑफ संथाल सोसाइटी, दुमका द्वारा कोरोना महामारी (COVID-19) के रोकथाम हेतु उपायुक्त राजेश्वरी बी को 5000 सर्जिकल मास्क सौपा गया। जो इस महामारी के रोकथाम के लिए लोगों के बीच वितरण किया जाएगा। 
उपायुक्त ने संस्था के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोग स्वयं आकर जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं ,यह प्रशंसनीय है। इस विकट परिस्थिति में जिलावासियों को आगे आने की जरूरत है। लोग अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले।
संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त से कहा कि इस महामारी के रोकथाम में संस्था निस्वार्थ भाव से जिला प्रशासन की मदद करना चाहती है। हमारे संत जेवियर स्कुल,जिरुलिया को क्वारंटाइन के लिए उपयोग किया जा रहा है। आगे जरूरत पड़े तो और हम जगह देने के लिए तैयार हैं।
मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, फादर मनु बेसरा, फादर मरियानुस मिंज, फादर स्टेनी, फादर विनाड सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment