Wednesday 28 September 2022

दिनांक- 01 मई 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-507

 दिनांक- 01 मई 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-507


सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव (SRMI) के तहत प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवासन हेतु दुमका में सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन केंद्र (SRMC) का शुभारम्भ जिले के श्रम अधीक्षक द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस यानि 1 मई 2022 को किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के अलावा राज्य श्रमिक संस्थान, रांची  स्थित SRMI के टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (TSU) के सदस्य एवं जिले के श्रमिक मित्र भी उपस्थित थे। 

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस (International Labour day) दुनिया भर में मजदूरों (Labours) की स्थितियों और उनकी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। SRMI के अंतर्गत श्रमिकों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने एवं उनको अपने अधिकारों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के ऊपर काम किया जायेगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओ के बारे में अवगत करने के लिए एवं श्रमिकों को निबंधन कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए एक वृहद जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। यह केंद्र जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय सहायता प्रकोष्ठ के रूप में जिले के श्रम अधीक्षक एवं रोजगार अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा। SRMI के जरिये  दुमका के अन्दर अंतरराज्यीय प्रवासियों और उनके परिवारों की पहचान करने के दिशा में काम किया जायेगा, ताकि ऐसे श्रमिकों एवं कामगारों की  सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

यह कार्य उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किया जायेगा। साथ ही, श्रमिकों और कामगारों के पंजीकरण की भी सुविधा केंद्र में दी जाएगी। इनके लिए शिविर का आयोजन भी समय-समय पर करने की योजना है।

No comments:

Post a Comment