Thursday 29 September 2022

दिनांक 20 मई 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या -573

 दिनांक 20 मई 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या -573


प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा बताया गया कि चाईल्ड लाईन दुमका द्वारा यह सूचना दिया गया कि दुमका प्रखण्ड अन्तर्गत हरिपुर पंचायत के बाबुपुर गाँव में 13 वर्ष की बालिका का विवाह दिनांक 20.05.2022 को कराया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने के उपरान्त संबंधित पंचायत सचिव को बाबुपुर गाँव भेजकर सही तथ्य का पता लगाया गया। लड़की की उम्र 13-14 वर्ष पाया गया। सूचना सही पाये जाने पर कल दिनांक 19.05.2022 के शाम में थाना प्रभारी, मुफसिल दुमका के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका द्वारा लड़की के माता-पिता से इस संबंध में बातचीत किया गया तथा बाल विवाह कानुन के अनुसार लड़की का शादी नहीं करने के लिए समझाया गया । बातचीत के क्रम में यह भी पता चला कि जिस लड़के से लड़की का विवाह कराया जा रहा है, उस लड़के का उम्र 21 वर्ष से कम है । पुनः हरिपुर पंचायत के हरनाडंगाल गाँव में लड़के के घर जाकर बाल विवाह कानुन के बारे में समझाया गया। लड़का और लड़की दोनो के परिवारवालों ने इस होनेवाले विवाह को रोक दिया। आज दिनांक 20.05.2022 को संबंधित पंचायत सचिव द्वारा दोनो परिवारों से पुनः बातचीत किया गया। दोनो परिवारों द्वारा बताया गया कि विवाह को रोक दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment