Thursday 29 September 2022

दिनांक- 7 मई 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0536

 दिनांक- 7 मई 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0536


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में दुमका मसालिया तथा रानेश्वर प्रखंड में मतदान होना है।अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख 7 मई 2022 थी।


उप विकास आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी कि दुमका प्रखंड में मुखिया के कुल पद 25 है।144 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 4 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।12 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 128 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 326 हैं।540 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 40 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।7 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 493 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।


मसलिया प्रखंड में मुखिया के कुल पद 21 है।118 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 4 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।3 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 111 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 249 हैं।421 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।6 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 400 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।


रानेश्वर प्रखंड में मुखिया के कुल पद 17 है।84 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 1 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।6 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 77 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 203 हैं।298 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 14 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।2 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 282 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।


इस प्रकार तृतीय चरण में मुखिया के कुल पद 63 हैं।कुल 346 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।संवीक्षा के दौरान 9 लोगों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।21 लोगों अपना नामांकन वापस ले लिया कुल 316 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 778 हैं।1259 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।69 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।15 अभ्यर्थी ने नामांकन वापस ले लिया।1175 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।


दुमका प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के कुल पद 3 हैं।मसलिया प्रखंड में कुल पद 3 हैं तथा रानेश्वर प्रखंड में कुल पद 2 हैं।इन तीनों प्रखंड से कुल 38 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन किया था।संविक्षा के दौरान 4 नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।2 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन वापस ले लिया कुल 32 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।इसी प्रकार दुमका प्रखंड में कुल 33 पंचायत समिति के पद हैं।मसलिया प्रखंड में कुल 25 पंचायत समिति के पद हैं।रानेश्वर प्रखंड में कुल 20 पंचायत समिति के पद हैं।तीनों प्रखंड से 223 अभ्यर्थी ने नामांकन किया।8 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।8 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन वापस ले लिया।207 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment