Thursday 29 September 2022

दिनांक- 11 मई 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0552

 दिनांक- 11 मई 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0552


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के चतुर्थ चरण में सरैयाहाट,जामा तथा जरमुंडी प्रखंड में मतदान होना है।अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख 11 मई 2022 थी।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी कि सरैयाहाट प्रखंड में मुखिया के कुल पद 25 है।128 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।7 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 121 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 311 हैं।681 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 6 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।6 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 669अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।


जामा प्रखंड में मुखिया के कुल पद 23 है।123 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 2 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।5 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 116 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 277  हैं।433 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 6 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।2 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 425 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।


जरमुंडी प्रखंड में मुखिया के कुल पद 27 है।144 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 2 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।4लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 138 अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 338 हैं।534 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया था।संविक्षा के दौरान 43 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।11 लोगों ने नाम निर्देशन वापस कर लिया है।कुल 480अभ्यर्थी हैं जो चुनाव लड़ेंगे।


इस प्रकार चतुर्थ चरण में मुखिया के कुल पद 75 हैं।कुल 395 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।संवीक्षा के दौरान 4 लोगों के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।16 लोगों अपना नामांकन वापस ले लिया कुल 375 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।वार्ड सदस्य के लिए कुल पद 926 हैं।1648 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।55अभ्यर्थी के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।19अभ्यर्थी ने नामांकन वापस ले लिया।1574 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।


सरैयाहाट,जामा तथा जरमुंडी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य के कुल पद 9 हैं।इन तीनों प्रखंड से कुल 47 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन किया था।संविक्षा के दौरान 3 नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन वापस ले लिया कुल  43 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।


इसी प्रकार सरैयाहाट,जामा तथा जरमुंडी प्रखंड  कुल 93 पंचायत समिति के पद हैं।तीनों प्रखंड से 280 अभ्यर्थी ने नामांकन किया।5 अभ्यर्थी के नाम निर्देशन को अस्वीकृत कर दिया गया।8 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन वापस ले लिया।267 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment