Wednesday 28 September 2022

दिनांक- 28 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0491

 दिनांक- 28 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0491


त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2022 थी।प्रथम चरण में रामगढ़,गोपीकांदर,काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के विभिन्न पदों पर मतदान होना है।


प्रथम चरण के अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया है।ग्राम पंचायत सदस्य पद के 15 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया जिनमें रामगढ़ प्रखंड के 9,गोपीकांदर प्रखंड के 1,काठीकुंड प्रखंड के 1 और शिकारीपाड़ा प्रखंड के 4 थे।


ग्राम पंचायत मुखिया के 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया जिनमें रामगढ़ प्रखंड के 7,गोपीकांदर प्रखंड के 1,काठीकुंड प्रखंड के 3 तथा शिकारीपाड़ा प्रखंड के 3 थे।


पंचायत समिति सदस्य पद के कुल 3 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया है।जिनमें रामगढ़ प्रखंड के 1 और शिकारीपाड़ा प्रखंड के 2 अभ्यर्थी हैं।

No comments:

Post a Comment