Wednesday 28 September 2022

दिनांक- 29 अप्रैल 2022 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0494

 दिनांक- 29 अप्रैल 2022

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-0494


■ त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के चतुर्थ चरण में सरैयाहाट,जामा एवं जरमुंडी प्रखंड को शामिल किया गया है।दिनांक 29 अप्रैल 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) द्वारा प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।


■ चतुर्थ चरण हेतु नाम निर्देशन करने के लिए अंतिम तारीख 6 मई 2022 (पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है) मतदान की तारीख़ 27 मई 2022 (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 3 बजे तक है तथा मतगणना 31 मई 2022 को प्रातः 8:00 बजे से निर्धारित है।


■ चतुर्थ चरण में ग्राम पंचायतों के मुखिया के 75 पद हैं जिनमें सरैयाहाट प्रखंड के 25,जामा प्रखंड के 23 तथा जरमुंडी प्रखंड के 27 पद हैं।


■ चतुर्थ चरण में वार्ड सदस्य के कुल 926 पद हैं,जिनमें सरैयाहाट प्रखंड के 311,जामा प्रखंड के 277 तथा जरमुंडी प्रखंड के 338 पद हैं।


■ चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्य के कुल 93 पद हैं,जिनमें सरैयाहाट प्रखंड के 31,जामा प्रखंड के 28 तथा जरमुंडी प्रखंड के 34 पद हैं।


■ चतुर्थ चरण में जिला परिषद सदस्य के कुल 9 पद हैं,जिनमें सरैयाहाट प्रखंड के 3,जामा प्रखंड के 3 तथा जरमुंडी प्रखंड के 3 पद हैं।


■ चतुर्थ चरण हेतु ग्राम पंचायत के मुखिया का सभी 75 पद अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित किया गया है।जिसमें 39 पद महिला के लिए एवं 36 पद अन्य के लिए रखा गया है।


■ चतुर्थ चरण में सरैयाहाट प्रखंड के 110605 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,जिनमें 57469 पुरुष ,53135 महिला एवं 1 थर्ड जेंडर शामिल हैं।जामा प्रखंड के 97697 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,जिनमें 48731 पुरुष एवं 48966 महिला शामिल हैं।जरमुंडी प्रखंड के 115722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,जिनमें 59117 पुरुष एवं 56605 महिला शामिल हैं।


■ चतुर्थ चरण हेतु वज्रगृह-सह-मतगणना स्थल भी चिन्हित कर लिया गया है।सरैयाहाट प्रखंड हेतु इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका,ब्लॉक 3,द्वितीय तल,राइट विंग है।जामा प्रखंड के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक दुमका,पुराना भवन (भूतल एवं प्रथम तल) है।जरमुंडी प्रखंड के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका,ब्लॉक 3,प्रथम तल,लेफ्ट विंग है।


उक्त जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment