Sunday 21 July 2019

दिनांक-21 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-991
*बच्चों को अपनी निगरानी में रखें अभिभावक ...*

*बच्चे सड़क पर न दौड़ें,इसका रखें ध्यान...*

                                                               -राकेश कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि काँवरिया रुट लाइन एवं मुख्य पथों पर वाहनों से आने जाने वाले श्रद्धालुओं द्वारा फेंके गए पैसे उठाने के लिए बच्चे सड़क पर दौड़ जाते हैं।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बच्चे खड़े रहते हैं एवं श्रद्धालुओं द्वारा पैसे फेंकने पर दौड़ जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहन से भी बासुकीनाथ पहुँचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया है कि अपने बच्चों को अपनी निगरानी में रखें।

No comments:

Post a Comment