Monday 1 July 2019

दुमका 01 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0785

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित सरैयाहाट प्रखंड के बरमनिया पंचायत के बरमनिया एवं मोखापर  ग्राम का चयन किया गया है। गांव के विकास हेतु  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम अभिसरण समिति का गठन किया गया। आदर्श ग्राम विकास समिति के माध्यम से गांव के विकास के लिए घर-घर पारिवारिक सर्वे किया जाएगा। सर्वे हेतु बरमनिया पंचायत भवन में दोनों गांव के विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गयी। साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया।   
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरैयाहाट मुकेश मछुआ द्वारा पंचायत भवन में बैठक कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मुखिया, पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।






No comments:

Post a Comment