Monday 1 July 2019

दुमका 01 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0788

उप विकास आयुक्त दुमका वरुण रंजन की अध्यक्षता में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का आयोजन जिला  सुचना विज्ञान केंद्र सभागार में किया गया।
उप विकास आयुक्त वरूण रंजन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुमका जिला आईटी सेक्टर में अच्छा कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्र के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग अब डिजिटल इंडिया के फायदों को समझ रहे है और इसका उपयोग भी कर रहे है। आने वाले दिनों में दुमका जिला के सभी पंचायतों  को भारत नेट (एनओएफएन) के माध्यम से जल्द ही जोड़ दिया जायेगा और वो दिन अब दूर नही जब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अपने कार्यों का सम्पादन आॅनलाईन तरीके से घर बैठे करेंगे। इसके लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय होकर कार्य कर रही है। 
उन्होंने कहा है कि आज डिजिटल इंडिया सिर्फ बड़े शहरों के लिए नहीं बल्कि हर पंचायत और प्रखण्ड की भी जरूरत बनती जा रही है। डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से ग्रामीण स्तर के उद्यमियों को भी मौका मिल रहा है। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि तकनीकी का विकास कुछ लोगों तक प्रतिबंधित नहीं रहे बल्कि समाज के हर तबके तक तकनीक पहुंचनी चाहिए। ग्रामीण ईलाकों में अधिक से अधिक लोगों को तकनीक का लाभ पहुंचाना ही डिजिटल इंडिया का उद्देष्य है। इसके अलावा डिजिटल इंडिया के कारण बीपीओ सेक्टर में बदलाव आ रहा है। इससे पहले यह सिर्फ बड़े शहरों के लिए था, लेकिन अब चीजे बदल रही है। बीपीओ सेक्टर के माध्यम से आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी नयी संभावनाएं पैदा हो रही है। आज समय के साथ-साथ सबकुछ बदल रहा है। इंटरनेट, मोबाईल, कम्प्यूटर की वजह से दुनिया की बहुत सी चीजे डिजिटल हो गयी है। यहां तक की पढ़ाई भी डिजिटल तरीके से की जा रही है। अधिकतर चीजे डिजिटल होने की वजह से बहुत से बदलाव हमारे देश में भी लगातार देखे जा रहे है। हम सबका यह प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक नागरिक को डिजिटल इंडिया के उपयोगिता और फायदों से रूबरू कराना एवं हर नागरिक को डिजिटल शक्ति प्रदान करना हैै।
कार्यक्रम के पश्चात उप विकास आयुक्त वरूण रंजन द्वारा दुमका जिला के विभिन्न प्रखण्डों के 17  उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके नाम क्रमशः राकेश चटर्जी (दुमका) रौशन कुमार(दुमका), इलियास किस्कू (जरमुंडी), गोपाल कुमार पाल (दुमका), अनुराज टुडू (काठीकुंड), अर्नभ सूत्रधार (दुमका), नंदकुमार (दुमका), वरुण कुमार गुप्ता (दुमका), अशोक कुमार गुप्ता (गोपीकंदर) एवं अन्य को दिया गया हैं। 
कार्यक्रम में उपरोक्त के, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी,  जिला योजना पदाधिकारी, ए0डी0आई0ओ0 तथा जिले के अन्य पदाधिकारीध्कर्मचारीध् जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी  ई-डिस्ट्रीक मैनेजरध्सीएससी मैनेजर,  सीएससी मैनेजर, सीएससी एडुकेशन, सभी प्रखण्ड के ई-ब्लाॅक मैनेजर, ई-मर्चेंट मैनेेजर, ई-बैंक मैनेजर, ई-नेटवर्क मैनेजर, अस्सिटेंट प्रोग्रामर मैनेजर एनआईसी के अलावे विभिन्न प्रखंडों से आए ई-प्रज्ञा केन्द्र संचालक आदि उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment