Tuesday 2 July 2019

दुमका 02 जुलाई 2019
प्रेस विज्ञप्ति संख्या -0796

समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में ‘‘जल शक्ति अभियान‘‘ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहणयह कार्य मनरेगा, झारखंड राज्य जलछाजन मिशन, लघु सिंचाई विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जिला में उपलब्ध अनावर राशि एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के संसाधनों के अभिषरण से किया जाएगा। 
  उन्होंने कहा कि बोरवेल रिचार्ज एवं अन्य संरचनाओं के माध्यम से भू-जल भरण तथा वेस्ट वाटर का पुनरूपयोग करना आवश्यक है।  जिला में उपलब्ध अनाबद्ध राशि एवं पंचायती राज प्रभाग के संसाधनों के अभिसरण से किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक राजस्व ग्राम में लगभग 15 एकड़ उपरी टांड भूमि का उपचार ट्रेंच कम बंड तकनीक के माध्यम से मनरेगा के अंतर्गत किया जाएगा। 
7 जुलाई 2019 को मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण एवं राज्य के सभी पदाधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ श्रमदान करेंगे। उप विकास आयुक्त ने बताया दुमका के सारे स्कूल में जल संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाई जाएगी। कृषि विभाग को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक कराया जायेगा  उन्होंने कहा कि 4 जुलाई को इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय के कार्यषाला का आयोजन किया जायेगा। 5 जुलाई को प्रखंड स्तर पर कार्यषाला का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया जल संरक्षण की तकनीक को लोगों में जागरूकता फैलाने होगी इसके लिए एक प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा जिससे लोगों को जल संरक्षण की तकनीक सीखने को मिलेगी। 



No comments:

Post a Comment